Search

 
 
 

आदित्यपुर : राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने योग कर समाज को निरोग रहने का दिया संदेश

 
Adityapur (sanjeev mehta) : मंगलवार को विश्व योग दिवस के पर राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने योगाभ्यास कर समाज को निरोग रहने का संदेश दिया है. इस अवसर पर आदित्यपुर भाटिया बस्ती के संस्कार प्ले स्कूल में पतंजलि योगपीठ की प्रशिक्षिका रीमा जयसवाल ने विद्यार्थियों को योग के बारे में बताया. उन्होंने जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी. इस अवसर पर सपड़ा के सप्त ऋषि गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थीयों ने भी योग प्रदर्शित किया. [caption id="attachment_337230" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/International-Yoga-Day1.jpg"

alt="" width="600" height="640" /> भाजपा आदित्यपुर मंडल के बच्चे योगाभ्यास करते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-electricity-department-cut-power-of-water-tower-drinking-water-crisis-in-14-villages/">किरीबुरु

: विद्युत विभाग ने जल मीनार की काटी बिजली, 14 गांव में पेयजल संकट

भाजपा आरआईटी मंडल ने योगाभ्यास किया

वहीं विश्व योग दिवस पर भाजपा आरआईटी मंडल के द्वारा अध्यक्ष  अमितेश अमर के नेतृत्व में कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुनील श्रीवास्तव की उपस्थिति में राम मंदिर मार्ग संख्या 13-14 में योग की विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया गया. इसमें मेयर विनोद श्रीवास्तव, गणेश महाली, रमेश हांसदा, पार्षद रिंकू राय, प्रभासिनी कलूंडिया, कृष्णा प्रधान, ब्रह्मानंद झा, रामानंद प्रसाद आदि मौजूद रहे. वहीं भाजपा आदित्यपुर मंडल व जिला कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में योगाभ्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. जिसमें जिला महामंत्री राकेश सिंह, गणेश महाली, गुरजीत सिंह, सपन दास आदि शामिल हुए. [caption id="attachment_337234" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/International-Yoga-Day2.jpg"

alt="" width="600" height="229" /> आदित्यपुर दो के श्रीराम मंदिर प्रांगण में आरआईटी मंडल के द्वारा योगाभ्यास कराते हुए[/caption] [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही