Search

 
 
 

आदित्यपुर : मिशन लाइफ पर पर्यावरणीय जागरुकता फैला रहा प्रदूषण नियंत्रण पर्षद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार मिशन लाइफ के तहत प्रदूषण नियंत्रण पर्षद अभियान चला रहा है. पर्षद द्वारा उद्योगों को लिक्यूड वेस्ट के रख रखाव का निर्देश दिया जा रहा है. पानी लीकेज कम करने, अपशिष्टों का रीसायकल और रीयूज करने का निर्देश दिया जा रहा है. बेहतर पर्यावरणीय कंट्रोल रखने वाले उद्योग को पुरस्कृत करने की सूची बन रही है. यह जानकारी पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-assembly-level-worker-conference-cum-membership-camp-of-jmm-on-26th-june/">चाईबासा

: झामुमो का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता शिविर 26 जून को
उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के बीच ड्राइंग कंपीटिशन कराया जा रहा है. इस कार्य में जुस्को के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है. आवासीय कॉम्प्लेक्स में पौधरोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है. उन्हें पुराने कपड़े, जूते आदि दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. मंगलवार को टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के 5वें चरण में छाई के वेस्ट पर पौधरोपण किया गया है. टिनप्लेट कंपनी जमशेदपुर और मेघाहाताबुरु में सेल कंपनी के अंदर वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम है जिसकी शुरुआत पांच जून से ही हो गई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-martyrs-of-the-kukdu-naxalite-incident-remembered-on-the-fourth-martyrdom-day/">चांडिल

: चौथे शहादत दिवस पर याद किए गए कुकड़ू नक्सली घटना के शहीद जवान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही