Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने तीन सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माता कंपनी में बंद कराया उत्पादन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्मोकोल के प्रचलन पर रोक लगाने के प्रति सरकार गंभीर है. वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से प्राप्त निर्देशों के तहत क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कार्यालय आदित्यपुर इसके लिए लगातार अभियान चला रही है. इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोल्हान के तीन सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माता कंपनी में छापेमारी कर प्रतिबंधित उत्पादन को बंद करा दिया गया है. इसमें आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी अंजनैया प्लास्टिक, मानीकुई की क्रिस्टल थर्मोटेक और बहरागोड़ा की शारदा इंडस्ट्रीज शामिल है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-leader-phulkant-jha-discussed-the-organizational-structure-of-kolhan-with-the-state-in-charge/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने प्रदेश प्रभारी से की कोल्हान के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा

लोगों को जागरूक करने का एनजीटी ने दिया निर्देश : जितेंद्र कुमार

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि बाजार, मॉल और फुटपाथों पर नगर निकायों को अभियान चलाना है और प्रतिदिन सेंट्रल सीपीसी के पोर्टल पर रिपोर्ट भी करनी है. इस अभियान को कड़ाई से पालन करने का निर्देश है, जिसे हरहाल में चलाना है. साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करने का निर्देश एनजीटी से मिला है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-durga-soren-army-saved-forest-land-from-land-mafia/">आदित्यपुर

: दुर्गा सोरेन सेना ने भू-माफियाओं से बचाई वन भूमि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही