Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : केवीपी की मैच्योरिटी होने पर पैसा देने में टाल मटोल कर रहा डाकघर

Advertisement
Advertisement
  • डाकघर की दौड़ लगा कर परेशान हो चुके हैं एक पिता
  • बेटी की शादी के लिए है पैसों की जरूरत
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर डाकघर में ग्राहकों के साथ गैर जिम्मेदाराना कार्य हो रहे हैं. ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है. दस महाविद्या काली मंदिर के पुजारी राजेश कुमार मिश्रा को डाकघर के अधिकारी उनके मैच्योर किसान विकास पत्र की राशि के लिए 3 साल से दौड़ा रहे हैं. राकेश मिश्रा ने डाकघर से 80 हजार रुपये का किसान विकास पत्र (केवीपी) जमा पूंजी के रूप में खरीदा था, जिसकी मैच्योरिटी वर्ष 2021 में पूरी हो गई थी. लेकिन कोरोना काल की वजह से वे उस समय राशि नहीं ले पाए. इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/mission-2024-lobbying-of-leaders-intensified-regarding-ticket-in-congress/">मिशन

2024 : कांग्रेस में टिकट को लेकर नेताओं की लॉबिंग हुई तेज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Dakghar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अब उन्हें किसान विकास पत्र की मैच्योरिटी राशि लेने के लिए 2022 से डाकघर और डाक विभाग के अधिकारी दौड़ लगवा रहे हैं. जानकारी देते हुए राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है जिसके लिए पैसों की जरूरत है, लेकिन डाक विभाग के अधिकारी आज कल कहकर टाल रहे हैं. उन्होंने बताया कि लंबा समय बीत गया परन्तु न पैसा मिला है न ही कोई लिखित आश्वासन, जब भी बात किया तो मुझे इस हफ्ते, अगले हफ्ते कहकर टाला गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-tusk-elephant-broke-three-houses-in-karampada-village-one-person-died/">किरीबुरु

: दंतैल हाथी ने करमपदा गांव में में तीन घर तोड़ा, एक व्यक्ति की मौत
उन्होंने बताया कि आदित्यपुर के पोस्टमास्टर हमेशा कह रहें हैं कि हम प्रयास कर रहें हैं लेकिन उनका प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है. मैं अपने मेहनत के पैसे के लिए जूता घिस रहा हूं. वे बताते हैं उन्होंने जब राशि इन्वेस्ट किया था तब आदित्यपुर के ही रहने वाले पोस्ट मास्टर सीएल तिवारी थे. उन्होंने ही मेरा इंवेस्टमेंट कराया था. लंबे समय तक उन्होंने प्रोसेस नहीं किया था, अब प्रोसेस की बात कहते हैं तो कभी कर्मचारी नहीं है तो कभी एप्रूवल करने वाले अधिकारी नहीं हैं, तो कभी कोई गांव चला गया है यह कहकर टाला जा रहा है. अब मेरी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि मेरी बेटी की शादी है. यहां तक कि पैसा न रहने के कारण शादी के लिए भी मुझे पीछे हटना पड़ा है. ऐसी स्थिति में मैं मानसिक तनाव में आ गया हूं. पोस्ट मास्टर वरीय डाक अधीक्षक का संपर्क नंबर भी नहीं देते हैं. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/former-speaker-of-lok-sabha-manohar-joshi-dies-of-heart-attack/">महाराष्ट्र

के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
राजेश कुमार मिश्रा पूर्व पोस्ट मास्टर सीएल तिवारी पर गैर जिम्मेदाराना कार्य करने का आरोप लगा रहे हैं. वे बताते हैं कि उन्होंने मुझे यह तक नहीं बताया कि किस एजेंट के तहत मेरा पैसा इन्वेस्ट कराया गया है. मुझे बाद में पता चला कि डाक विभाग का कोई स्थायी कर्मचारी डायरेक्ट इंवेस्टमेंट नहीं करा सकता है. मुझे आशंका है कि मेरे साथ 420 वाला कार्य हुआ है. वे बताते हैं कि मैं शारीरिक रूप से अस्वस्थ हूं. इसके बावजूद मैं डाक विभाग के संपर्क में हूं परन्तु दुख के साथ कहना पड़ है कि आज के दिन तक मेरा पैसा मुझे नहीं मिला है मेरी हालत चिंताजनक है. इस संबंध में जब डाकघर के अधिकारी से बात की गई तो बताया गया है मामला प्रोसेस में है एक सप्ताह में काम हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही