Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गुरुवार को कुलुपटांगा फीडर से 4 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल के कुलुपटांगा फीडर के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे दोपहर तक 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बता दें कि बिजली विभाग का पिछले एक सप्ताह से लगातार भीषण गर्मी में रख रखाव के नाम पर लोड शेडिंग जारी है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. जानकारी देते हुए को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल आदित्यपुर सहायक अभियंता संजय महतो ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र आदित्यपुर 1 के 11 केवी कुलुपटांगा फीडर में लाइन मरम्मत तथा रख-रखाव करने के कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बाधित रहेगी. इस वजह से रोड नंबर 11 से 28 तक, बाबा आश्रम, बनता नगर, मोती नगर, वास्तु विहार आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jci-planted-amritdhara-in-adityapur-police-station/">जमशेदपुर

: जेसीआई ने आदित्यपुर थाना में लगाया अमृतधारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही