Search

आदित्यपुर : कुलुपटांगा व कल्पनापुरी फीडर से गुरुवार को 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्री मानसून के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने को लेकर गुरुवार को कुलुपटांगा और कल्पनापुरी फीडर में 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आंधी तूफान और ओलावृष्टि में आपूर्ति लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी जो अब तक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाई है साथ ही प्री मानसून का भी समय आ गया है ऐसे में रख-रखाव के लिए लोड शेडिंग करनी पड़ रही है. विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी. कार्यपालक अभियंता ने लोगों से सहयोग की अपील की है. इसे भी पढ़ें : बगोदर">https://lagatar.in/bagodar-shankar-yadav-honored-for-taking-the-injured-to-the-hospital/">बगोदर

: घायलों को अस्पताल पहुंचने वाले शंकर यादव हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp