Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 24 लाख की लागत से निर्मित प्रभात पार्क बना नरक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के वार्ड 17 में 24 लाख रुपए से आम नागरिकों के लिए बना प्रभात पार्क नरक बना हुआ है. पार्क में जलजमाव, कीचड़ और सीवरेज के पानी से वहां घूमना दुश्वार हो गया है. पार्क की बदहाली से आसपास के लोगों का जीवन नारकीय बन गया है. स्थानीय प्रभात नगर कमेटी ने इन बातों से अपर नगर आयुक्त को पत्र लिख जानकारी दी है. कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने कहा है कि इस पार्क का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन कर आम नागरिकों को सौंपा था. उद्घाटन के 20 दिन बाद से ही मुख्य गेट टूटा पड़ा है. बाउंड्री का ग्रिल भी धीरे-धीरे असामाजिक तत्व उखाड़ कर ले जा रहे हैं. प्रभात पार्क के अंदर ही सीवरेज की टंकी है, जिसके गंदे पानी की निकासी नहीं होने से पार्क के चारों तरफ गंदा पानी फैल गया है. बरसात में यहां महामारी फैलने की संभावना प्रबल हो गई है. जलमीनार खराब रहने की स्थिति में मोटर सड़ रहा है. प्रभात नगर की सड़कें भी कीचड़युक्त और पार्क की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है. [caption id="attachment_355466" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Adityapur-Prabhat-Park-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> सुबह पार्क में वाकिंग को पहुंचे प्रभात नगर के लोगों के साथ अध्यक्ष रामचंद्र पासवान.[/caption] इसे भी पढ़ें : रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-death-case-cbi-investigation-in-final-stage-investigation-report-will-be-submitted-to-high-court-soon/">रूपा

तिर्की मौत मामला : सीबीआई जांच अंतिम चरण में,हाई कोर्ट को जल्द सौंपी जायेगी जांच रिपोर्ट

कुछ दिनों में हालात बदल जाएंगे : सिटी मैनेजर

आमलोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है. वे लोग बगैर सुविधा के होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस संबंध में सिटी मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि पार्क के अंदर सामुदायिक भवन बनना है, जो भी संचालक सामुदायिक भवन की देखरेख करेंगे वही पार्क को भी सुसज्जित रखेंगे. टेंडर हो गया है, आवंटन प्रक्रियाधीन है, कुछ दिन में पार्क के हालात बदल जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही