Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : प्रभात पार्क की हुई सफाई, कॉलोनी के लोगों ने ली राहत की सांस

Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड 17 अंतर्गत पड़ने वाली प्रभात पार्क की सफाई पिछले चार दिनों में विशेष अभियान के तहत की गई है. पार्क की सफाई होने से कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि एलआईजी, एमआईजी, 7 एलएफ सहित आसपास के लोगों के लिए यह पार्क नगर निगम ने 5 वर्ष पूर्व अमृत योजना के तहत 25 लाख रूपये की लागत से बनवाया था, जिससे कॉलोनी के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे को वाकिंग, शाम के समय बैठने, बच्चों के खेलने आदि में सुविधा हो रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-deep-boring-is-being-done-in-various-villages-with-the-efforts-of-mp-and-zip-member/">किरीबुरू

: सांसद व जिप सदस्य के प्रयास से विभिन्न गांवों में कराया जा रहा डीप बोरिंग

पार्क नशा सेवन करने का अड्डा बना

बता दें अब तक इस पार्क का रख रखाव के लिए कोई एजेंसी बहाल नहीं होने की वजह से यह पार्क जंगलनुमा हो गया है, खूबसूरत पार्क में गंदगी फैली हुई थी, पार्क के झाड़ियों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था जो पार्क को नशे सेवन का अड्डा बना लिए हैं. जिससे कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है. बता दें पार्क के रख रखाव के लिए पार्क के अंदर एक 25 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला सामुदायिक भवन बनवाया जा रहा है जो सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोग में लाए जाएंगे और इसकी बुकिंग से आनेवाली राशि से पार्क का रख रखाव होगा. लेकिन सामुदायिक भवन बनाने वाले ठेकेदार महीनों से काम बंद रखे हुए हैं जिससे इस योजना के उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पा रही है. ऐसे में पार्क की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर पार्क की तत्काल सफाई करा दी है जिससे कॉलोनी के लोग राहत की सांस ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-potkas-famous-harina-fair-will-start-from-june-15-the-fair-will-remain-on-week/">जमशेदपुर

: पोटका का प्रसिद्ध हरिणा मेला 15 जून से होगा शुरु, सप्ताह पर रहेगा मेला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही