Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्राणिक हिलिंग फूड फॉर हंगरी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्राणिक हिलिंग फूड फॉर हंगरी ने संस्था के जनक मास्टर चोआ कोक सुई के जन्म दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस भवन में तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसके ट्रस्टी अनुराग कुमार और अध्यक्ष शर्मिना पारीख ने बताया कि रक्तदान शिविर शाम 5 बजे तक चलेगा. इसमें 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. उनके द्वारा एमटीएमएच में प्रत्येक शाम ढाई साल से कम उम्र की रोगियों के लिए भोजन वितरण किया जा रहा है. इसके अलावा बच्चों के अनाथालय में बेबी फ़ूड का वितरण किया जाता है. वहीं फूरीडा वृद्धाश्रम में पिछले 2 साल से हर महीने का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा डायग्नोस्टिक के लिए हर माह 10 रोगियों को 5-5 हजार रुपए की मदद की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/martyr-nirmal-mahato-remembered-on-martyrdom-day-in-mazgaon-jmm-office/">मझगांव

झामुमो कार्यालय में शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद निर्मल महतो
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए गांव में बोरिंग करवा कर ग्रामीणों के लिए सोलर एनर्जी के साथ जल की व्यवस्था की जा रही है. चिंगरीडीह और तुरियाबेडा गांव में इस वर्ष जल की व्यवस्था ग्रामीणों के लिए की गई है. इस अभियान प्राणिक हिलिंग फूड फॉर हंगरी के ट्रस्टी अनुराग कुमार और अध्यक्ष शर्मिना पारीख के अलावा उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष आभा ठाकुर, तोरल, अनुजा, अनीता खेमका, सारिका अग्रवाल, नेहा कसारी, नीतुलिका सिंह आदि वर्षों से इस काम में लगी हुई हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही