Search

 
 
 

Adityapur : शांति व शक्ति का संदेश दे रहा प्रवीण सेवा संस्थान का पूजा पंडाल - अर्जुन मुंडा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  प्रधानमंत्री के हजारीबाग के दौरे में शामिल होने की वजह से प्रवीण सेवा स्मृति संस्थान के पंडाल उद्घाटन में शामिल न हो सके पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार देर रात पंडाल को देखने पहुंचे. जहां पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. अर्जुन मुंडा ने बने भव्य पूजा पंडाल का अवलोकन किया और कारीगरी की तारीफ की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रवीण सेवा संस्थान का यह दुर्गा पूजा पंडाल शक्ति और शांति का संदेश दे रहा है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि शांति और शक्ति यह दोनों ऐसी चीज हैं जो हरेक राष्ट्र, हरेक व्यक्ति में समान रूप से होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-protest-by-more-than-400-workers-begins-at-noamundi-mine-gate/">Kiriburu

: 400 से अधिक मजदूरों का नोवामुंडी खदान गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू
मेचेदा पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों द्वारा म्यांमार के गोल्डन टेंपल स्वरूप के पूजा पंडाल को तैयार किया गया है, जो बौद्ध धर्म की थीम पर आधारित है. पंडाल के चारों तरफ वॉल राइटिंग समेत पोस्टर में बुद्ध की अमृतवाणी को प्रसारित गया है. वहीं, हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो माह पहले ही पंडाल के चारों तरफ हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं. पंडाल में सर्व-धर्म समभाव के संदेश को बखूबी से दर्शाया गया है.बता दें कि दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आदित्यपुर में बनाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को कलश स्थापना की पूर्व (महालया अमावस्या के दिन) देर शाम दर्शकों के लिए खोल दिया गया है. जिसे देखने कल रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-special-gram-sabha-organized-in-maluka-and-kalaiyan/">Kiriburu

  : मालुका और कलाइयां में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही