Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था ने मनाया गणतंत्र दिवस

 
  • खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से आदित्यपुर एम-9 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. साथ ही तिरंगा झंडा को सलामी दी गई. मौके पर अतिथि के रूप में सरायकेला के डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/political-activity-increased-in-bihar-news-of-nitishs-resignation-tejashwi-also-challenged/">बिहार

में सियासी सरगर्मी बढ़ी, नीतीश के इस्तीफे की खबर! तेजस्वी ने भी दे दी चुनौती
उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की. वहीं क्षेत्र के कई जाने-माने लोग काफी इस मौके पर संख्या में उपस्थित रहे. अपने संबोधन में पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि आज के दिन ही भारत का अपना संविधान लागू हुआ था. हम देशवासियों का कर्तव्य है कि अपने बहुमूल्य संविधान का सम्मान और देश की रक्षा करें. वहीं, इस मौके पर जाने-माने समाजसेवी सह इनसाइड झारखंड न्यूज के संस्थापक स्वर्गीय प्रवीण सिंह की सेवा भावना को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई. साथ ही, संस्था की ओर से भव्य खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-fire-broke-out-in-a-moving-truck-near-putdu-toll-plaza-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: पुतडू टोल प्लाजा के निकट चलती ट्रक में लगी आग, जलकर राख
संस्था की ओर से भव्य खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता और नृत्य जैसे मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे. जबकि महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, रस्सी खींच, बैलून फोड़ सहित विभिन्न तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं और बच्चो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी खेल स्पर्धा के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया. इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बन रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही