: पुलिस ने मंगलाहाट में चलाया जांच अभियान, कई बाइक जब्त
युवाओं को इस टूर से बहुआयामी अनुभव मिलेंगे
झारखंड के 18-30 वर्ष आयु के इच्छुक युवा 9 अप्रैल 2023 तक इस https://ebsb.aicte-india.org/लिंग के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण पोर्टल अभी लाइव है. इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एनआईटी के निदेशक करुणेश कुमार शुक्ल ने बताया कि लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत सरकार की एक विशेष पहल है. इसमें देश भर के युवाओं के बीच "एक भारत श्रेष्ठ भारत" युवा संगम आयोजित किया जा रहा है. यात्राओं के दौरान, युवाओं को पांच व्यापक पर्यटन क्षेत्रों के तहत परम्परा के बहुआयामी अनुभव मिलेंगे. जिसमें परंपराएं, प्रगति, संपर्क प्रौद्योगिकी के साथ समन्वय का जुड़ाव होगा. टूर के दौरान युवाओं को विभिन्न पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी विकास, खेल, धार्मिक स्थलों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होगा. इस टूर में भारत के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं की भागीदारी की परिकल्पना की गई है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment