Search

 
 
 

Adityapur : "झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" कार्यक्रम की तैयारी पूरी

 
12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री तीनों जिले के लाभार्थियों को बांटेंगे स्वीकृति प्रमाण पत्र पंडाल में 50 हजार लगाई गई हैं कुर्सियां
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के फुटबॉल मैदान रापचा में 28 अगस्त को प्रमंडल स्तरीय "झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है. दिन के 12 बजे से कार्यक्रम प्रस्तावित है. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिन के 12 बजे पहुंचेंगे. वे तीनों जिले के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटेंगे. कार्यक्रम स्थल पर 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं. बता दें कि रापचा मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच बुधवार को स्वीकृति पत्र वितरण किया जाना है. कार्यक्रम स्थल पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-panchayat-secretary-association-staged-a-strike-at-dc-office/">Jamshedpur

: झारखंड पंचायत सचिव संघ ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सरायकेला के डीसी रवि शंकर शुक्ला, एसपी मुकेश कुमार लुणायत, पूर्वी सिंहभूम के डीसी अनन्या मित्तल व एसएसपी किशोर कौशल, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ तैयारियों में लगे हैं. कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग, आवश्यक सिनेज के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही