Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गैर राजनीतिक दल से बने राष्ट्रपति व राज्यपाल - अधिवक्ता संघ

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती रोड नंबर 32 स्थित कार्यालय में अध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई. मौके पर संरक्षक अधिवक्ता सह सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने सरकार से मांग किया कि संविधान निर्माता और संविधान के मूल बातों को देश के प्रत्येक नागरिक को जानने की व्यवस्था करें. साथ ही स्कूली पाठ्यक्रम में भी संविधान की मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को शामिल करें. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-native-association-celebrated-dr-bhimrao-ambedkars-132nd-birth-anniversary/">चाकुलिया

: मूल निवासी संघ ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने की अधिवक्ताओं ने की अपील

अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने मांग किया कि देश के राष्ट्रपति और राज्यपाल के पद पर गैर राजनीतिक दलों के विद्वान लोगों को नियुक्त किया जाय. मौके पर सभी अधिवक्ताओं ने बाबा साहेब को एक अधिवक्ता होने के नाते उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की. कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाई, दिलीप साहू, मनोज कुमार साहू, रवि शंकर पासवान, विनोद ठाकुर, पुष्पा दास, राजेश ठाकुर, एलबी ठाकुर, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा जी प्रसाद आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही