Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : हैदराबाद में सेमिनार में शामिल हुई राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षिका

Adityapur (Sanjeev Mehta) : अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार हैदराबाद में 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित हुआ. 24 अगस्त को जहां आइफा की एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर्स की बैठक हुई. इसमें अध्यक्ष सुधीर कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेजर मनोज कुमार, जेनरल सेक्रेटरी नवकुमार कर्मकार, सेक्रेटरी संध्या प्रधान, वाइस प्रेसिडेंट मिथिलेश कुमार एवं तेलंगाना के शिक्षक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सेमिनार में ऐप का जनरल पत्रिका प्रकाशित करने तथा आने वाले दिनों में शिक्षक एवं शिक्षा संबंधित समस्या के ऊपर विचार-विमर्श किया गया. सेमिनार के दूसरे दिन 25 अगस्त को महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता के ऊपर सेमिनार आयोजित की गई. कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में पूनम प्रभाकर गौड, वेलफेयर मंत्री, नरसिम्हा रेड्डी, कॉमन ईस्ट कमिश्नर ऑफ स्कूल एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ तेलंगाना मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-sub-divisional-medical-officer-launches-pulse-polio-campaign/">Chakradharpur

: अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी ने पल्स ने पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
सेमिनार में महिला वक्ता के रूप में प्रोफेसर ए. प्रशांति ने अपनी बातों को रखा. सेमिनार का मुख्य आकर्षण संध्या प्रधान का व्याख्यान रहा. उन्होंने जुलाई 2 से 4 तक बैंकॉक में संपन्न हुए एजुकेशनल इंटरनेशनल एशिया पेसिफिक द्वारा जेंडर इक्विटी के ऊपर आयोजित कार्यशाला में जानकारी दी थी. उसमें संध्या प्रधान ने विश्व तथा भारत के प्रतिपक्ष में जेंडर की स्थिति, महिला सशक्तीकरण की स्थिति, प्रगति एवं आने वाले दिनों के लिए किए जाने वाली रणनीति पर प्रकाश डाला था. सेमिनार का प्रारंभ कोलकाता में महिला डॉक्टर की बर्बरता से हुई हत्या तथा भारत की तमाम महिलाओं के प्रति हो रही अत्याचार महिलाओं के प्रति संवेदना के लिए एक मिनट के मौन के साथ हुआ. सेमिनार के अंत में आदित्य सुधीर कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा आने वाले दिनों में महिला सशक्तीकरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ शिक्षा एवं शिक्षा जगत में विभिन्न कार्य करने की अपना प्रतिबद्धता दोहरायी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही