Search

 
 
 

आदित्यपुर : त्रैमासिक होगी प्रेस क्लब की बैठक, स्वच्छ पत्रकारिता के साथ पत्रकार हित के लिए बनेगी योजना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दद प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की बैठक अब हर तीन माह में अलग-अलग प्रखंडों में क्रमवार होगी. रविवार को प्रेस क्लब के कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. सरायकेला परिसदन में हुई इस बैठक में सदस्यों ने स्वच्छ पत्रकारिता के साथ पत्रकारों के हित के लिए योजना बनाने पर भी सहमति दी. बता दें कि जिले के एकमात्र पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां है जो प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर पत्रकार हित में कार्य कर रहा है. क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हो रही पत्रकारिता गंभीर है. आज समाज हित एवं राष्ट्रहित में स्वच्छ पत्रकारिता पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-106-patients-were-examined-in-the-eye-check-up-camp-of-marwari-mahila-samiti/">चाकुलिया:

मारवाड़ी महिला समिति के नेत्र जांच शिविर में 106 मरीजों की हुई जांच

सामाजिक कार्यों में सहयोग करेगा क्लब

बैठक का संचालन क्लब के महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी ने किया. बैठक में कुल सात प्रस्तावों पर चर्चा हुई. जिसके तहत सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर कार्य करने पर सहमति बनी. साथ ही क्लब के जरूरतमंद सदस्यों के लिए क्लब की ओर से किए गए सहयोग की एक स्वर में सराहना की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से सहयोगात्मक कदम बढ़ाया जाएगा. बैठक में क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू (केबु दा) कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता, प्रमोद कुमार सिंह, संजय मिश्रा, सुमन मोदक, बानेश्वर महतो, पारस कुमार होता, राहुल चंद्रा, आशीष झा, बलराम पंडा, रणवीर कुमार, सुमित सिंह, शंभू कंसारी, अजय कुमार महतो, उमाकांत कुमार कर, परमेश्वर गोराई उर्फ बाबू, अंकित शुभम, अभिषेक कुमार मिश्रा, अभय कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, रविकांत गोप, अरुण कुमार मांझी, सुनील कुमार गुप्ता, खगेन चंद्र महतो, कल्याण पात्रा, जगन्नाथ चटर्जी, विश्वरूप पंडा, रासबिहारी मंडल, सुधीर गोराई, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही