Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई ऊंचाई दी है - अभय झा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विपक्षी एकता भ्रष्टाचारियों का झुंड है जो देशवासियों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रहे हैं. उक्त बातें युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने विज्ञप्ति जारी कर कही है. जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा देश ऋणी रहेगा. उन्होंने भारत को नई ऊंचाई दी है. आज पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक है. अमेरिका में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ है. वहीं दूसरी और भारत में विरोधी पार्टी मोदी हटाओ का अभियान चला रहा हैं. जिनके बीच 2024 में प्रधानमंत्री बनने की होड़ लगी है. अतः युवा जनशक्ति मोर्चा सरकार से यह मांग करती है कि वो ऐसा कानून बनाए जिसमें यह प्रावधान हो कि दागी और भ्रष्टाचारी नेता को आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगे. ताकि देश के विरुद्ध एजेंडा चलाने वाले पर अंकुश लगाई जा सके. इसे भी पढ़ें :तिसरी">https://lagatar.in/tisri-teacher-fell-from-scooty-on-the-road-seriously-injured/">तिसरी

: स्कूटी से सड़क पर गिरी शिक्षिका, गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही