Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रियांशु पीयूष ने बढ़ाया मान

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर की अति साधारण परिवार की बेटी प्रियांशु पीयूष ने नीट में सफलता हासिल कर परचम लहराया है. प्रियांशु ने ईडब्लूएस रैंकिंग में जगह 393वां रैंक हासिल की है. वहीं आल इंडिया रैंकिंग में 4276वां स्थान प्राप्त किया है. प्रियांशु के सफलता पर पिता सुमन कुमार झा और माता मनी कुमारी ने प्रसन्नता जाहिर की है. प्रियांशु की मां विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में कंप्यूटर साइंस की टीचर हैं जबकि पिता सुमन कुमार झा औद्योगिक क्षेत्र के मल्टी टेक लिमिटेड कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करते हैं. प्रियांशु आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही थी. प्रियांशु की सफलता पर अंगिका समाज जमशेदपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त किया है और प्रियांशु के अभिभावकों को बधाई दी है. प्रियांशु का परिवार आवास बोर्ड के छोटे से फ्लैट 7 LF में रहते हैं जहां रहकर ही प्रियांशु ने अपनी पढ़ाई और तैयारी की है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-political-activity-started-increasing-in-ichagarh-assembly-constituency-in-view-of-loksabha-elections/">चांडिल

: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ने लगी राजनीतिक गतिविधि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही