Search

 
 
 

आदित्यपुर : धतकीडीह गांव में उत्पाद विभाग का छापा, 800 किलो महुआ व 40 लीटर शराब जब्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले के उत्पाद निरीक्षक ने जिले में चल रहे अवैध शराब के विरुद्ध शनिवार को छापामारी अभियान चलाया. जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत घतकीडीह गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी किया गया. इसके अंतर्गत घतकीडीह के विश्वनाथ मंडल के यहां छापामारी की गई. छापामारी में 800 किलो जावा महुआ और 40 लीटर महुआ शराब सहित कई ड्रम जब्त किए गए हैं. उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. शनिवार को की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई और छापामारी अभियान जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cluster-level-science-exhibition-organized-students-showed-their-skills/">नोवामुंडी

: संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही