Search

 
 
 

आदित्यपुर : डुमरा के आशा हॉस्टल में सावन की हरियाली थीम पर कार्यक्रम आयोजित

 
Adityapur (sanjeev Mehta) : देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरा होने के अमृत महोत्सव पर समाज सेवी डॉक्टर योगेन्द्र महतो के नेतृत्व में डुमरा पंचायत के आशा हॉस्टल में सावन की हरियाली कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि झारखंड हरियाली के लिए जाना जाता है. पेड़-पौधे लगाकर झारखंड को सजा सकते हैं, ताकि इसकी हरियाली बरकरार रहे. इस मौके पर उपस्थित डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा ने भी ग्रामीणों और आशा हॉस्टल के बच्चों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-happy-wave-at-model-convent-high-school-after-draupadi-murmu-becomes-president/">चाकुलिया

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मॉडल कान्वेंट हाई स्कूल में खुशी की लहर

छायादार व फलदार पौधे लगाए गए

उन्होंने कहा कि पेड़ हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं. साथ ही ये हमें ऑक्सीजन भी देते हैं जो मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है. गर्मी के मौसम में पेड़ लगाना अधिक लाभकारी होता है. क्योंकि गर्मी के मौसम में यह हमें ठंडा और  स्वच्छ वायु प्रदान करता है. इस मौके पर कई छायादार व फलदार पौधे भी लगाए गए. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, समाज सेवी डॉक्टर जोगेंद्र महतो, आशा हॉस्टल के संचालक मानिक मंडल, उप मुखिया प्रतिनिधि शंभू सिंह सरदार,पंचायत समिति सदस्य संजय हांसदा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही