Search

 
 
 

Adityapur : सरायकेला में भाजपा महिला मोर्चा का उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

 
  • सरकार पर बरसी भाजपा नेत्रियां
  • जिला प्रशासन पर धरना रोकने का आरोप
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के निर्देश पर बुधवार को सरायकेला खरसावां जिले में महिला मोर्चा द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कोल्हान की संयोजक सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा शामिल हुईं. भाजपा महिला मोर्चा के राज्य सरकार के विरुद्ध घोषित धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेत्री गीता कोड़ा जमकर राज्य सरकार के विरुद्ध बरसीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाएं असुरक्षित हैं. महिलाओं का मानसिक-शारीरिक शोषण किया जा रहा है. सरकार मंईयां सम्मान जैसे योजना चला रही है दूसरी तरफ महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन पर जबरन धरना प्रदर्शन रोकने का आरोप लगाया. इधर जिला प्रशासन द्वारा समय से धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे कर्मचारियों से भाजपा नेत्रियां उलझ बैठी जिसको लेकर कुछ देर तक प्रशासनिक कर्मचारी के साथ इनका विरोध चला. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-controversy-in-cricket-association-of-seraikela-kharsawan/">Adityapur

: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला खरसावां में विवाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही