Adityapur (Sanjeev Mehta) : 60-40 नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन गम्हरिया प्रदर्शनकारियों ने रविवार को टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. रविवार को सुबह डेढ़ घंटे तक गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के समक्ष लोगों ने प्रदर्शन किया. झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति एवं संयुक्त झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल बुलाया गया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 60-40 नाय चलतो, कैसे लिया झारखंड- लड़के लिया झारखंड, जैसे नारे लगाए. इसे भी पढ़ें :अमित">https://lagatar.in/amit-shah-to-visit-odisha-on-june-17-will-address-public-meeting-in-maha-public-relations-campaign/">अमित
शाह का 17 जून को ओडिशा दौरा, ‘महा जनसंपर्क अभियान’ में जनसभा को करेंगे संबोधित
: सलगाझरी में निर्माणाधीन शवदाह गृह के पास लगा कचरे का अंबार [wpse_comments_template]
शाह का 17 जून को ओडिशा दौरा, ‘महा जनसंपर्क अभियान’ में जनसभा को करेंगे संबोधित
छात्र संगठनों का विरोध जारी रहेगा
टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही. मौके पर पुलिस भी मुस्तैद रही. हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान किसी तरह के कोई हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया. करीब डेढ़ घंटा प्रदर्शन करने के बाद सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए. बता दें कि राज्य सरकार द्वारा लाए गए 60- 40 नियोजन नीति को लेकर लगातार छात्र संगठनों का विरोध जारी है. इनका कहना है कि इस नीति के लागू होने से यहां के स्थानीय एवं मूलवासियों के अधिकारों का हनन होगा. जिसका वे कभी समर्थन नहीं करेंगे और लगातार विरोध करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-garbage-piled-up-near-the-crematorium-under-construction-in-salgajhari/">जमशेदपुर: सलगाझरी में निर्माणाधीन शवदाह गृह के पास लगा कचरे का अंबार [wpse_comments_template]
Leave a Comment