Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: भाटिया से धराए पश्चिम बंगाल के कजरा कोलियरी से फरार प्रेमी युगल, अंडाल पुलिस साथ ले गई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया से बुधवार को पश्चिम बंगाल के कजरा कोलियरी से फरार प्रेमी युगल को पश्चिम बंगाल की वर्द्धमान पश्चिमी जिले की पुलिस ने आदित्यपुर पुलिस के साथ मिलकर बरामद किया है. प्रेमी युगल भाटिया में किराए के मकान में रह रहा था. अंडाल थाना से आई बंगाल पुलिस की टीम दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ अंडाल ले गई है. प्रेमी युगल एक साथ क्लास 5 से साथ पढ़ रहे थे, 24 जुलाई को फरार होकर मंदिर में शादी कर ली . इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-theft-in-three-houses-in-one-night-theft-of-12-60-lakhs-from-one-house/">आदित्यपुर

: एक ही रात तीन घरों में चोरी, एक घर से 12.60 लाख ले की चोरी

लड़के के बहनोई से पूछताछ के बाद मिला प्रेमी युगल का पता

प्रेमी का बहनोई आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह में रहते हैं, जिनके माध्यम से पश्चिम बंगाल पुलिस यहां पहुंची थी. पुलिस ने पहले बहनोई को ही हिरासत में लेकर पूछताछ की और प्रेमी युगल का पता पूछकर बरामद किया है. लड़का मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहनेवाला है जबकि लड़की उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की. दोनों के अभिभावक कजरा कोलियरी में काम करते हैं जहां वे स्थायी रूप से बस गए हैं. लड़की के पिता ने लड़के पर अपनी पुत्री का अपहरण का केस अंडाल थाने में दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें:ईमानदारी">https://lagatar.in/example-of-honesty-bokaro-auto-driver-handed-over-bag-full-of-mobile-to-dsp/">ईमानदारी

की मिसाल: बोकारो के ऑटो चालक ने मोबाइल से भरा बैग DSP को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही