Search

 
 
 

आदित्यपुर : निविदा प्रकाशित होने पर पुरेंद्र ने सीएम को दी बधाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी 35 वार्ड में लगभग 34 करोड़ की लागत से आधारभूत संरचनाओं बिटुमिन रोड (स्ट्रीट लाइट सहित) बनाई जाएगी. आरसीसी नाली तथा लगभग 330 करोड़ की लागत से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित की गई है. इस पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के प्रति पूरे आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र के नागरिकों की ओर से आभार प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-people-of-the-block-troubled-by-monkey-terror/">नोवामुंडी

: बंदरों के आतंक से प्रखंड के लोग परेशान
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम एवं आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र विकास के क्षेत्र में विश्व स्तरीय कृतिमान स्थापित करेगाl उन्होंने कहा कि पूरे राज्य सहित सरायकेला- खरसावां विकास की एक नई इतिहास लिखेगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आदित्यपुर को 15 साल पीछे धकेल दिया गया. इसे भी पढ़ें : संदेशखाली">https://lagatar.in/sandeshkhali-enforcement-directorate-raids-the-houses-of-businessmen-associated-with-shahjahan-sheikh/">संदेशखाली

: प्रवर्तन निदेशालय ने शाहजहां शेख के सहयोगी व्यापारियों के घरों पर छापे मारे  
विकास के नाम पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को तोड़ दिया गया और कई बार एक्सटेंशन मिलने के बावजूद केंद्र प्रायोजित योजनाएं पूरी नहीं हो पाई. केंद्र सरकार लोगों को सिर्फ विकास का सपना दिखा रही है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन का नागरिक अभिनंदन करेगी. प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे उदित यादव, प्रमोद गुप्ता,एस डी प्रसाद, बैजू यादव, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश झा, अवधेश कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : संदेशखाली">https://lagatar.in/sandeshkhali-enforcement-directorate-raids-the-houses-of-businessmen-associated-with-shahjahan-sheikh/">संदेशखाली

: प्रवर्तन निदेशालय ने शाहजहां शेख के सहयोगी व्यापारियों के घरों पर छापे मारे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही