Search

आदित्यपुर : जोबा मांझी के पक्ष में पुरेंद्र ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

  • लोगों से तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील की
Adityapur (Sanjeev Mehta)राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एस टाइप चौक से शेरे पंजाब चौक होते हुए पान दुकान चौक तक दुकानदार भाइयों से मिलकर महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी को तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील की है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने छात्र नौजवानों को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा कर पूरा नहीं कर पाई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-23-injured-when-wedding-procession-overturns-on-nh-18-in-kashida/">घाटशिला

: काशिदा में एनएच 18 पर बाराती गाड़ी पलटने से 23 घायल
केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है. केंद्र सरकार किसान भाइयों को उनके फसलों का उचित मूल्य नहीं दिला पा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा का अगला टारगेट एसटी एससी ओबीसी का आरक्षण समाप्त करना है. उन्होंने लोगों से गरीब और कमजोर वर्गों की विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : मणिशंकर">https://lagatar.in/mani-shankar-aiyar-said-india-should-respect-pakistan-it-has-nuclear-bomb-bjp-said-congresss-love-for-pakistan-is-not-ending/">मणिशंकर

अय्यर ने कहा, पाकिस्तान की इज्जत करे भारत, उसके पास परमाणु बम…भाजपा ने कहा, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम खत्म ही नहीं हो रहा…
डोर टू डोर रोड जनसंपर्क अभियान में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ उदित यादव, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, राेजेश यादव, देव प्रकाश, संतोष यादव, भरत राम, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, सिमरन मेहरा, दिलीप मंडल, ओमप्रकाश सिंह, आर के अनिल, भुनेश्वर यादव, आलोक कुमार, रघुनाथ प्रताप सिंह, वीरेंद्र मंडल, झामुमो के मोहर्रम अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp