Search

 
 
 

आदित्यपुर : 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुरेंद्र ने किया झंडोत्तोलन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बोधी कंपलेक्स शेरे पंजाब चौक में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर- 2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के उपरांत बोधी कंपलेक्स स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ashish-became-the-president-of-bagunnagar-regional-durga-puja-committee/">जमशेदपुर

: बागुननगर क्षेत्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने आशीष

 गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

[caption id="attachment_731227" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/purendr-jhandotolan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मानित करते हुए.[/caption] उड़िया मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के कर कमलों द्वारा 50 सम्मानित भूतपूर्व सैनिकों, चिकित्सकों, शिक्षकों एवं पत्रकार बंधुओ को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ सिंहभूम के अध्यक्ष बीबी बंसल, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, समाजसेवी अरविंद कुमार, प्रदेश सचिव राजद राजेश कुमार यादव, जदयू प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश, डॉ एसके रत्नाकर, आयकर इंस्पेक्टर संतोष चौबे, देव प्रकाश, पूर्व पार्षद जूली महतो, पूर्व पार्षद पदमा विश्वास, पूर्व पार्षद संदीप साहू, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, युवा राजद अध्यक्ष उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, यदुनंदन राम, योगेंद्र राम उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में बैजू यादव, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, ओम प्रकाश, विवेक राणा, विशाल राणा, संजय शर्मा, राजेश यादव, अजय यादव, राकेश कुमार, दिलीप मंडल, संतोष यादव, अधिवक्ता संजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-taking-advantage-of-the-dense-forest-in-tumbahaka-naxalites-attacked-the-jawans-sp/">किरीबुरू

: तुम्बाहाका में सघन जंगल का लाभ उठाकर नक्सलियों ने किया था जवानों पर हमला – एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही