Search

आदित्यपुर : शहीद सैनिकों की वीर नारियों को पुरेंद्र ने किया सम्मानित

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  77 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर आज आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिक परिवारों के घर जाकर वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता सौंप कर सम्मानित किया. बता दें कि आदित्यपुर- 2, रोड नंबर- 9 निवासी शहीद सैनिक मनोज कुमार, 9 दिसंबर 2013 को सर्च ऑपरेशन के दौरान बसौली, जम्मू में आतंकवादियों से युद्ध करते हुए शहीद हो गए थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-parties-clashed-in-the-meeting-of-the-central-durga-puja-committee/">जमशेदपुर

: सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक में भिड़े दो पक्ष
वहीं आदित्यपुर- 1, रोड नंबर- 13 निवासी शहीद सैनिक संजय कुमार (बिहार रेजीमेंट) 27 सितंबर 2001 को ऑपरेशन ऑर्किड के दौरान नाव दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वीरगति को प्राप्त हुए थे. आज भारत मां के सच्चे सपूत और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिक परिवारों के घर पहुंच कर वीर नारी संगीता कुमारी एवं सीमा देवी से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मिलकर कहा कि आप वीर नारियों पर आदित्यपुर सहित पूरे देश को गर्व है. इस दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, अवधेश कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//