Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नववर्ष पर शीतला मां की आरती कैलेंडर का पुरेंद्र ने किया लोकार्पण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नए साल के शुभ अवसर पर आदित्यपुर- 2 रोड नंबर -17 स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को शीतला मां की आरती कैलेंडर का नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने लोकार्पण किया. कैलेंडर लोकार्पण के मौके पर मंदिर के पुजारी अमन ओझा के द्वारा मंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tourists-gathered-from-far-and-wide-to-welcome-the-new-year-crowds-thronged-the-dam/">चांडिल

: नववर्ष के स्वागत में पर्यटन स्थलों पर दूर-दराज से उमड़े सैलानी, डैम में रही भीड़

काफी पुराना है मंदिर

मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने शीतला मां से पूरे आदित्यपुर वासियों के लिए सुख समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रोड नंबर- 16/ 17 के पार्क को आधुनिक लुक प्रदान किया जाएगा. कहा शीतला मां का यह मंदिर बहुत पुराना है, यहां आनेवाले श्रद्धालु मां शीतला की आरती प्रतिदिन पढ़ेंगे, इसलिए मंदिर में कैलेंडर होना आवश्यक था. इस अवसर पर मौजूद भक्तों में बाला तिवारी, बैकुंठ चौधरी, भिखारी ठाकुर, पुजारी गिरीश ओझा, संतोष शर्मा, श्याम बिहारी सिंह, पिंटू, संजय कुमार, सचिन झा, संतोष सिंह, राकेश चौधरी, संतोष चौबे आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही