Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत वृंदावन कॉलोनीवासियों का एक शिष्टमंडल गुरुवार को नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त से मिला. पुरेंद्र ने उन्हें वृंदावन कॉलोनी की सड़क और नाली की समस्या से अवगत कराया एवं ज्ञापन सौंपा. अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कनीय अभियंता को स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-albendazole-dose-fed-to-children-in-various-schools-on-national-worm-day/">चाईबासा
: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विभिन्न स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक
: सिदगोड़ा में धड़ल्ले से हो रहा था बालू उठाव, ट्रक मालिक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विभिन्न स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की खुराक
बरसात के दिनों में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते है कॉलोनीवासी
बता दें कि श्रीनाथ कॉलेज के बगल से जाने वाली वृंदावन कॉलोनी की सड़क कच्ची है. इसमें करीब 70-80 परिवार रहते हैं. यहां के लोग बरसात के दिनों में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं. पिछले दिनों कॉलोनीवासियों के बुलावे पर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह कॉलोनीवासियों के साथ बैठक कर रोड, नाली सहित अन्य जनसमस्याओं से अवगत हुए थे. कॉलोनीवासियों ने बताया था कि दो वर्ष पूर्व रोड, नाली के लिए मापी हुई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही धरातल पर नहीं दिखाई दे रही है. ज्ञापन सौंपने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे सत्येंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, सतीश झा, कुंदन कुमार, राकेश कुमार, विक्रम दास, अजय गुप्ता, शिव नारायण पंडित, रविंद्र राय, आलोक कुमार, एससी प्रसाद, सीसी सिंह, अरविंद कुमार, रणविजय सिंह, अरुण कुमार, विनोद साहू, एस चक्रवर्ती, बी चौधरी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sand-lifting-was-happening-indiscriminately-in-sidhgoda-truck-owner-arrested/">जमशेदपुर: सिदगोड़ा में धड़ल्ले से हो रहा था बालू उठाव, ट्रक मालिक गिरफ्तार [wpse_comments_template]