Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आवास बोर्ड की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरूद्ध मंत्री चम्पई से मिले पुरेन्द्र

Advertisement
Advertisement
Adityapur (sanjeev mehta) : मानसून के बरसात मौसम में आवास बोर्ड द्वारा खटाल एवं गरीबों का आशियाना उजाड़ने की कार्रवाई को मानवीय संवेदना के विरूद्ध बताते हुए आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष और राजद प्रदेश महासचिव पुरेन्द्र नारायण सिंह अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल स्थगित करने को लेकर खटाल संचालकों एवं झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले लोगों साथ झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति- जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन से उनके जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर मिला. उन्हें आज मूसलाधार बारिश के मौसम में आवास बोर्ड द्वारा गरीबों और पशु पालकों के झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसे मानवीय मूल्यों के विरुद्ध बताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-housing-board-demolished-22-slums-and-got-its-land-occupied-free/">आदित्यपुर

: आवास बोर्ड ने 22 झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ अपनी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से यह मांग किया कि तत्काल वर्षा ऋतु तक अतिक्रमण हटाओ अभियान को स्थगित किया जाए. साथ ही पूर्व में पशु पालकों द्वारा जमीन आवंटन के लिए दिए गए आवेदन पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की. बता दें कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग एवं खटाल संचालक पिछले 25-30 बरसों से बसे हुए हैं और समय-समय पर आवास बोर्ड से नियमानुसार जमीन को आवंटित किए जाने की मांग करते रहे हैं. मगर अब तक आवास बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. प्रतिनिधिमंडल के बातों को सुनने के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि जनहित में सरकार उचित निर्णय लेगी. प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा राजद नेता एसएन यादव, खटाल संचालक कुसुम सिंह यादव, जज सिंह, सुरेश सिंह यादव, जीवन सिंह, पंकज यादव, राजू यादव सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही