Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गम्हरिया के अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मिले पुरेंद्र, मदद का दिया आश्वासन

Adityapur (Sanjeev Mehta)गम्हरिया के अग्नि पीड़ित दुकानदारों से रविवार दोपहर में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण मिलने पहुंचे. वे अग्निपीड़ितों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और दुख की घड़ी में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने स्थानीय पार्षद सिद्धिनाथ सिंह को मौके पर बुलाया और अग्नि पीड़ित दुकानदारों के क्षतिग्रस्त हुए सामग्री की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. बता दें शनिवार की देर रात अचानक लाल बिल्डिंग चौक के फुटपाथों पर सजी दुकानों में आग लग गई थी जिसमें छह दुकान पूरी तरह जल गए जबकि 2 दुकानों को आंशिक क्षति पहुंची है. पुरेंद्र ने कहा कि वे सोमवार को गम्हरिया सीओ से मिलेंगे और अग्नि पीड़ित दुकानदारों को आपदा प्रबंधन कोष से मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि वे जरूरत पड़ी तो वे दुकानदारों की समस्याओं को लेकर डीसी से भी मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ghost-of-mandi-fee-may-return-in-jharkhand-anytime-traders-are-apprehensive/">जमशेदपुर

: झारखंड में कभी भी लौट सकता है मंडी शुल्क का भूत, सशंकित है व्यापारी वर्ग

इन दुकानदारों को अग्नि कांड से पहुंचा है नुकसान

इस अगलगी की घटना में फल और पूजा सामग्री के दुकानदार मुन्ना साहू को 5- 6 लाख रुपये, दुकानदार रंजीत साहू को करीब 1 लाख रुपये, चाय दुकानदार रमेश को करीब 20 हजार रुपये, चाय और सत्तू दुकानदार मनोज साह, पूजा सामग्री दुकानदार बर्फी देवी को करीब 20 हजार रुपये और कच्चा बांस दुकानदार बलराम साव को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही