Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मागे पोरोब व होली मिलन में शामिल हुए पुरेंद्र नारायण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : मागे पोरोब पर बुधवार की देर शाम कुलूपटांगा बस्ती में लोगों ने नृत्य गीत का आयोजन किया. जिसमें नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. उन्होंने आदिवासी भाई बहनों को मागे पोरोब और होली की शुभकामनाएं दी और उनकी खुशियों में शामिल होने पर आभार जताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह मागे पोरोब प्रकृति की पूजा है उसी तरह होली भी प्रकृति से जुड़ी पूजा है. जो बसंत के ऋतु में मनाया जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है. कार्यक्रम का आयोजन बस्ती के समाजसेवी बोंज गोप, और अविनाश सोय के द्वारा किया गया था. जिसमें बस्ती के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और जमकर गीत नृत्य किया. उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और नगर निगम वासियों को दोनों ही प्रकृति पर्व की बधाई दी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-international-womens-day-the-chief-said-that-women-should-move-forward-by-taking-advantage-of-the-schemes/">चांडिल

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रमुख ने कहा योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े महिलाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही