Search

 
 
 

आदित्यपुर : बंतानगर में आयोजित मागे पोरोब में शामिल हुए पुरेंद्र नारायण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरहुल के अवसर पर आदित्यपुर के बंतानगर एस-1 में मांगता पूर्ति सुसुन अखाड़ा में शुक्रवार की देर शाम मागे पोरोब का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में मौजूद पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद संदीप साहू, अधिवक्ता संजय महतो व अन्य गणमान्यों ने नगाड़े व मांदर की थाप पर मागे पोरोब का आनंद लिया. सुसुन अखाड़ा के पदाधिकारी बबलू पूर्ति, मुंडा रंजीत बांद्रा, रोहित पूर्ति, समीर बोइपाई, किशोर बांदिया, उदय पूर्ति ने अतिथियों का स्वागत फूल माला से किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-shows-patriotic-film-to-villagers/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को दिखायी देशभक्ति फिल्म

भव्य तरीके से मनाया जाता है सरहुल

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मागे परब आदिवासी हो समुदाय के नए वर्ष का सबसे बड़ा त्यौहार है. यह फसल के कटने एवं खेत खलिहान का काम समाप्त होने के बाद मनाया जाता है. मागे पोरोब सामूहिक रूप से जाहेर थान में मनाया जाता है और इस दिन लोग सामूहिक रूप से नाच गाना करते हैं. उन्होंने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर राज्य की खुशहाली और तरक्की की कामना की. कहा सरहुल हमसब को सीधे तौर पर प्रकृति से जोड़ती है. आदिवासी समाज अनंतकाल से ही प्रकृति पूजक व पर्यावरण संरक्षक रहा है. यह पर्व नए साल की शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है. यह पर्व झारखंड, बिहार, उड़ीसा और बंगाल में भव्य तरीके से मनाया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही