Adityapur (Sanjeev Mehta) : न्यू डिस्को क्लब, रोड नंबर- 15, 16, 20 द्वारा आयोजित श्रीश्री गणेश पूजा का भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन रविवार को किया गया. पूजा पंडाल मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने विधि विधान से किया. भूमि पूजन के उपरांत न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर को शाम 7:00 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया जाएगा. 19 सितंबर को श्रीश्री गणेश पूजा का शुभारंभ होगा. उन्होंने कहा कि करीब 1.5 लाख की लागत से सिंह इवेंट द्वारा काल्पनिक मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू घोष द्वारा सिंहासन पर बैठे हुए श्रीगणेश भगवान की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है. लाइटिंग शिवा डीजे आदित्यपुर द्वारा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-awareness-campaign-on-dengue-was-conducted-on-the-second-day-as-well/">चाकुलिया
: डेंगू को लेकर दूसरे दिन भी चलाया गया जागरूकता अभियान
: डेंगू को लेकर दूसरे दिन भी चलाया गया जागरूकता अभियान
: डेंगू को लेकर दूसरे दिन भी चलाया गया जागरूकता अभियान
कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
बता दें कि न्यू डिस्को क्लब द्वारा 19 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्रीश्री गणेश पूजा के दौरान जागरण, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. न्यू डिस्को क्लब द्वारा 24 सितंबर (रविवार) को महाभोग का भी आयोजन किया जाएगा. न्यू डिस्को क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस अवसर पर आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, मनोज कुमार ठाकुर, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, अजय कुमार ठाकुर, संतोष महतो मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-awareness-campaign-on-dengue-was-conducted-on-the-second-day-as-well/">चाकुलिया: डेंगू को लेकर दूसरे दिन भी चलाया गया जागरूकता अभियान
Leave a Comment