: अंचलाधिकारी ने बालू लदे चार हाइवा को किया जब्त
10 दिन में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा
बता दें कि सपड़ा कैवर्त टोला एवं ऊपर टोला में करीब 150 परिवार रहते हैं, लेकिन पीसीसी पोल नहीं होने के कारण ज्यादातर घरों में बांस के सहारे बिजली गई हुई थी. दूर से लाइन आने के कारण लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान थे. विद्युतीकरण के लिए काम करने वाली एजेंसी यूबी टेक के सुपरवाइजर ने बताया कि 10 दिन में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. भूमि पूजन के उपरांत सपड़ा ग्रामवासियों के साथ हुई बैठक में ग्रामवासियों ने सपड़ा ऊपर टोला एवं कैवर्त टोला में डीप बोरिंग, हाई मास्ट लाइट, सामुदायिक भवन एवं रोड की समस्या से पुरेंद्र नारायण सिंह को अवगत कराया. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शीघ्र ही सपड़ा में डीप बोरिंग, हाई मास्ट लाइट, सामुदायिक भवन एवं रोड निर्माण के लिए अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-zonal-officer-seized-four-sand-laden-highways/">घाटशिला: अंचलाधिकारी ने बालू लदे चार हाइवा को किया जब्त
ये थे उपस्थित
विद्युतीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर दुर्गा मंडल, निरंजन महतो, रवि कर्मकार, परितोष दास, दिलीप कालिंदी, सुधीर दास, अपीन चंद्र महतो, नेपाल महतो, रास बिहारी महतो, मोहन कालिंदी, गंधा कर्मकार, बुधराम कालिंदी, नारायण हांसदा, सुखलाल कालिंदी, लालचंद कालिंदी, संतोष कुमार, राधेश्याम, उपेंद्र राय सहित यू बी टेक के सुपरवाइजर एवं कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dharna-of-public-servants-continues-on-ninth-day-zip-member-supported/">लातेहार: जन सेवकों का धरना नौवें दिन भी जारी, जिप सदस्य ने किया समर्थन [wpse_comments_template]

Leave a Comment