Search

आदित्यपुर : पुरेंद्र ने सहारा गार्डन सिटी में टैंकर से उपलब्ध कराया पानी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर- 32 एवं सहारा गार्डन सिटी में 20 हजार लीटर के टैंकर से पेयजल आपूर्ति की गई. बता दें कि इन दिनों पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट व्याप्त है. नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्ड में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जाती है. परंतु क्षेत्र में करीब 100 से भी ज्यादा अपार्टमेंट और टाउनशिप है, जहां पेयजल की स्थिति अत्यंत गंभीर है. अपार्टमेंट के लोगों द्वारा नगर निगम को होल्डिंग टैक्स सहित अन्य सभी प्रकार के टैक्स दिए जाते है. लेकिन पेयजल संकट के गंभीर दौर से गुजर रहे अपार्टमेंटवासियों के लिए नगर निगम द्वारा कुछ भी नहीं किया जाता है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-bjp-organized-beneficiary-conference-in-barabotla/">डुमरिया

: बड़ाबोतला में भाजपा ने लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया

जुस्को से पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा सीतारामपुर फिल्टर प्लांट का लाखों लीटर पानी प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में बांटा जाता है. इस कारण पाइपलाइन से होने वाली जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है. उन्होंने टैंकर से की जा रही जलापूर्ति हेतु पानी जुस्को से व्यवस्था किए जाने की मांग आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक से की है. ताकि पाइप लाइन से हो रही जलापूर्ति में सुधार हो सके. आज टैंकर से जलापूर्ति करने में देव प्रकाश देवता, अनिल कुमार, अरविंद कुमार सिंह, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, बीडी पांडे, सुबोध झा की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//