Search

 
 
 

आदित्यपुर : पुरेन्द्र ने पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया नगर निगम क्षेत्र की समृद्धि का आशीर्वाद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने मुलाकात की. उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान पुरेन्द्र ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के खुशहाली के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया. पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि पंडित जी के आध्यात्मिक ज्ञान और आशीर्वाद अनुकरणीय हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mla-dr-lambodar-laid-the-foundation-stone-of-the-road-in-manjura-and-2-news-including/">बोकारो

: विधायक डॉ. लंबोदर ने मंजुरा में सड़क का किया शिलान्यास समेत 2 खबरें
महाराज ने बड़ी विनम्रता से जनकल्याण हेतु उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि वे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र पर भोलेनाथ से कृपा बरसाने की कामना करेंगे. बता दें कि प्रख्यात शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का पांच दिवसीय शिव पुराण कथा कपाली के डाबो में शुक्रवार को संपन्न हुआ. इसमें लाखों की संख्या में देशी- विदेशी श्रद्धालुओं का जुटान हुआ. पंडित जी ने अपने प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को शिव महात्म से अवगत कराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही