Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम के 35 वार्डों में तीन चरण में 5000 कंबल बांटेंगे पुरेन्द्र

 
Aadityapur : सामाजिक संस्था आदित्यपुर विकास समिति के बैनर तले आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह सभी वार्डों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बीच तीन चरणों में 5000 कंबल बांटेंगे. यह जानकारी प्रेसवार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में ठंड के मौसम में लोग परेशानी झेल रहे हैं. ऐसे में वे जरूरतमंदों मसलन गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले बेसहारा, वृद्ध, विधवा, नि:शक्त लोगों के बीच कंबल का वितरण जन सहयोग से करेंगे. सभी 35 वार्डों के जरूरतमंदों की सूची स्थानीय पार्षदों व समाजसेवियों के सहयोग से तैयार की गई है. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dissolved-in-color-at-maithon-dam-two-patients-of-corona-found/">मैथन

डैम पर रंग में भंग, मिले कोरोना के दो मरीज
कंबल वितरण की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी. इसमें समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों के बीच 1000 कंबल वितरित किया जाएगा. प्रथम चरण में आदित्यपुर -2 के वार्डों, द्वितीय चरण में गम्हरिया के वार्डों और तृतीय चरण में आदित्यपुर-1 के वार्डों में कंबल वितरण किया जाएगा. कंबल वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजेसन सहित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही