Search

 
 
 

आदित्यपुर : 25 जुलाई को सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड - 32 स्थित रोड नंबर 17, 18 एवं 21, 22 की गली, सीवरेज, ड्रेनेज की सफाई युद्ध स्तर पर करने वाले सफाई कर्मियों को 25 जुलाई को पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह सम्मानित करेंगे. उन्होंने कहा कि वार्ड 32 को आदर्श वार्ड बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे. बता दें कि वार्ड नंबर 32 स्थित रोड नंबर 17, 18 एवं 21, 22 की गली, सीवरेज, ड्रेनेज की स्थिति बद से बदतर हो गई थी. युवा समाजसेवी बैजू यादव ने पहल की और उनके इस पहल को पुरेंद्र नारायण सिंह ने गति प्रदान की. गली की नारकीय स्थिति की जानकारी प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार सहित सभी पदाधिकारियों को दी गई थी. जिसके बाद पिछले 4-5 दिनों से गली, सीवरेज, ड्रेनेज की सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/youth-rjd-took-out-a-protest-march-regarding-manipur-incident-burnt-effigy/">मणिपुर

की घटना को लेकर युवा राजद ने निकाला विरोध मार्च, किया पुतला दहन

गली व सार्वजनिक जगहों न फेंके कचरा

सफाई कार्य का निरीक्षण करने के लिए दो दिन पूर्व सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार एवं सफाई शाखा के रविंद्र राम, शेखर कुमार, शंभू जेरई अपने टीम के साथ पहुंचे थे. उन्होंने सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे. सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने स्थानीय लोगों से भी नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा की है. उन्होंने कहा कि लोग डोर टू डोर कचरा उठाव गाड़ियों को अपने घर का कचरा सुपुर्द करें एवं डस्टबिन में कचरा डालें. गली और सार्वजनिक जगहों पर कचरा नहीं फेंके. इस कार्य में वार्ड के अधिवक्ता संजय कुमार, सुभाष कुमार सिंह, राज किशोर शर्मा, राकेश कुमार, वकील, मनी कुमार, विक्की का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही