Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : हरिमंदिर में राधा गोविंद नाम जाप महायज्ञ की हुई शुरुआत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के इच्छापुर ऊपर टोला हरिमंदिर में पांच दिवसीय राधा गोविंद नामजाप महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार की दोपहर हुई. जो 19 मार्च तक चलेगा. राधा गोविंद नाम जाप महायज्ञ का उद्घाटन स्थानीय पार्षद धीरेन महतो और विद्युत एसडीओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया. पार्षद ने बताया कि 1999 से लगातार हर वर्ष चैत्र माह में इस महायज्ञ का आयोजन बस्तीवासियों के सहयोग से होता आ रहा है. राधा गोविंद नाम महायज्ञ में रुग्दी चिमटियां के विमल महतो की कीर्तन मंडली के साथ बाघमुंडी पुरुलिया के अकलू सिंह मुंडा, भूइयांडीह के प्रदीप नायक, बांकुड़ा के अमर प्रमाणिक, झारग्राम पश्चिम बंगाल की राधा कृष्ण महिला संकीर्तन मंडली और सिमुलिया पुरुलिया की महिला संकीर्तन मंडली हिस्सा ले रही है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-crowds-of-devotees-gathered-on-the-second-day-of-three-day-worship-in-sheetla-temple/">चाकुलिया

: शीतला मंदिर में तीन दिवसीय पूजा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही