Adityapur (Sanjeev Mehta) : जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित सीआरपीएफ कैंप में
रैफ 106वीं बटालियन ने गुरुवार को अपना
85वां स्थापना दिवस
मनाया. इस दौरान सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित किए
गए. रैफ के कमांडेंट निशीथ कुमार ने जवानों को बटालियन के इतिहास के बारे में बताया साथ ही जवानों के बलिदान की गौरवगाथा से अवगत
कराया. स्थापना दिवस का कार्यक्रम सुबह 10 बजे शहीद जवानों की बेदी पर पुष्प अर्पित करने के साथ
हुआ. तत्पश्चात कमांडेंट निशीथ कुमार और
द्वितीय कमांडेंट शैलेंद्र कुमार के साथ सभी जवानों ने 500 पौधरोपण किया और सावन की हरियाली बरकरार रखने के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश
दिया. वहीं शाम को अंतर वाहिनी
वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ, जिसके विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया
गया. वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ स्थापना दिवस का समापन
हुआ. देर शाम से बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने सपरिवार बड़ा खाना में शामिल होकर स्थापना दिवस को सेलिब्रेट किया. [caption id="attachment_713118" align="aligncenter" width="600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Adityapur-Crpf-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते जवान और पुरस्कार वितरण करते अधिकारी[/caption]
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-superintendent-of-police-dr-bimal-kumar-arrived-after-meeting-people-worshiped-in-jayda-temple/">चांडिल
: लाेगों से मिलते हुए पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, जयदा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment