Search

 
 
 

आदित्यपुर : रैफ के सहायक कमांडेंट ने स्कूल बच्चों को दी हथियारों की जानकारी, नशे से दूर रहने का किया आह्वान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी के स्कूली बच्चों को गुरुवार को रैफ के सहायक कमांडेंट मनीष कुमार ने विभिन्न तरह के खतरों से जागरूक किया. सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रैफ 106वीं बटालियन द्वारा स्कूली बच्चों के साथ बिताया और उन्हें कई तरह की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी. रैफ के सहायक कमांडेंट मनीष कुमार ने अपने पास रखे हथियारों की जानकारी भी स्कूली बच्चों को दी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-kcc-camp-organized-in-block-headquarters-farmers-gave-application/">मनोहरपुर

: प्रखंड मुख्यालय में लगा केसीसी शिविर, किसानों ने दिया आवेदन

मनुष्य के जीवन को नष्ट कर देता है नशा

स्कूली बच्चों को सभी तरह के नशे से दूर रहने का आह्वान किया और बच्चों को बताया कि नशा धीमा जहर है जो मनुष्य सहित मनुष्य के जीवन को नष्ट कर देती है. मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार, स्कूल की प्राचार्या संध्यारानी प्रधान समेत स्कूल के सभी शिक्षक व करीब 800 स्कूली बच्चे कार्यक्रम में शामिल रहे. मौके पर करीब 100 पौधे भी रैफ के जवानों ने लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही