Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर न्यू हाउसिंग कॉलोनी के सिक्स एलएफ मैदान में मां अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का रघुवर दास ने फीता काटकर उद्घाटन किया. उनके साथ गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, सतीश पूरी, सामाजिक महिला कार्यकर्ता पूर्वी घोष, नीरज सिंह, सरयू पासवान आदि शामिल थे. अपने संबोधन में रघुवर दास ने कहा कि मां काली शक्ति स्वरूपा है. ये आसुरी शक्तियों का संहारक हैं. रघुवर दास ने मां काली से क्षेत्र की शांति के आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है जहां 20 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री सनातन धर्म का देश में पुनर्जागरण कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-salute-the-bravery-of-the-martyrs-paid-tribute-by-lighting-a-lamp/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने शहीदों के पराक्रम को किया नमन, दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत हो रही है - रघुवर दास

रघुवर दास ने कहा कि आज युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत हो रही है जो खुशी की बात है. युवा अपने संस्कृति को सहेज रहे हैं. विदेशी शक्तियां युवाओं को नशे के ओर ले जाने का षड्यंत्र चला रही है. इसे हमें बेनकाब करने का संकल्प लेना है. क्लब के संरक्षक सह भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने रघुवर दास की मां को चुनरी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर अध्यक्ष सानू सिंह, चेयरमैन अंकित शुभम व प्रकाश दुबे, संस्थापक डॉ. जी एन दास और संतोष सिंह, अमित सिंह आदि उपस्थित थे. उद्घाटन के उपरांत रघुवर दास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. तत्पश्चात मुन्ना मृणाल एंड टीम के द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही