Search

आदित्यपुर : सरायकेला एसपी के प्रभार से मुक्त किए गए रेल एसपी ऋषभ झा, अब चाईबासा एसपी संभालेंगे कमान

Adityapur (Sanjeev Mehta)मात्र 21 दिन में सरायकेला एसपी के प्रभार से रेल एसपी ऋषभ झा को मुक्त कर दिया गया है. अब चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर चाईबासा के साथ सरायकेला एसपी का भी कमान संभालेंगे. शुक्रवार को चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने जिले के दूसरे प्रभारी एसपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि 24 फरवरी को जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा को जिले का प्रभारी एसपी बनाया गया था. पुलिस मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को आईपीएस ऋषभ झा को हटाते हुए 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर को सरायकेला जिले का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-kunal-became-the-president-of-ramnavami-mahasamithi-said-womens-safety-is-the-first-priority/">हजारीबाग

: कुणाल बने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, कहा- महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता

ट्रेनिंग में गए हैं एसपी आनंद प्रकाश 

इस जिले के लिए यह पहला मौका है, जब किसी प्रभारी एसपी को हटाकर दूसरे प्रभारी एसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है. यहां पदस्थापित एसपी आनंद प्रकाश 40 दिन के प्रशिक्षण में हैदराबाद गए हुए हैं. जिसके बाद ही आनन फानन में जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा को जिले का प्रभारी एसपी बनाया गया था. पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने मीडियाकर्मी से बातचीत में कहा कि जिले की विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अपराधियों के हर गतिविधियों पर लगाम लगाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp