Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी निवासी 29 साल के रेलकर्मी शिवचरण महतो ने आत्महत्या कर ली है. उसका शव पुलिस ने नदी किनारे जंगल से एक पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया है. मृतक कल दोपहर नदी में नहाने गया था जिसके बाद से वह लापता था. सरायकेला पुलिस के अनुसार सीनी रेलवे में कार्यरत शिवचरण महतो रविवार दोपहर नदी में नहाने गया था, जिसके बाद काफी देर बीतने पर भी वह घर नहीं लौटा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-father-and-three-daughters-injured-in-two-bike-collision/">घाटशिला
: दो बाइक की टक्कर में पिता व तीन पुत्री घायल
: अकाशिया के बोटों से लदे पिकअप वैन को ग्रामीणों ने घेरा [wpse_comments_template]
: दो बाइक की टक्कर में पिता व तीन पुत्री घायल
अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज
सोमवार सुबह नदी किनारे पेड़ पर स्थानीय लोग ने उसके शव को पेड़ पर झूलता देखा. जिसके बाद सरायकेला पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले सदर अस्पताल भेजा है जहां से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मृत रेलकर्मी का मेडिकल बोर्ड गठन कर पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि 5 फरवरी को मृतक रेलकर्मी का अपनी पत्नी से तलाक हुआ था. जिसके बाद से वह तनाव में रह रहा था. पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-villagers-surrounded-the-pick-up-van-loaded-with-acacia-boats/">बहरागोड़ा: अकाशिया के बोटों से लदे पिकअप वैन को ग्रामीणों ने घेरा [wpse_comments_template]
Leave a Comment