Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रेलवे ने 40 साल से जमे चार खटाल तोड़ अपनी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर के रोड नंबर 4 स्थित गायत्री स्कूल के सामने से रेलवे ने 40 साल से जमे चार खटाल को तोड़ दिया. चारों खटाल रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए थे. शनिवार की सुबह बुलडोजर लेकर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने खटाल मालिक को एक घंटे का अल्टीमेटम दिया. इसके बाद उन्हें तोड़ दिया. यहां महादेव यादव, अनूप यादव, रामस्वरूप यादव और संजय यादव नामक व्यक्ति गाय और भैंस पालकर दुग्ध उत्पादन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. बता दें कि अभी आदित्यपुर में रेलवे प्रशासन स्टेशन भवन के साथ क्वार्टर आदि का नए सिरे से विस्तार कर रही है. इसको लेकर रेल प्रशासन अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर वहां नए-नए प्लान कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/Adityapur-railwey-Buldojar-1-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-will-give-gifts-to-employees-on-labor-day-will-get-esi-facility/">रांची

नगर निगम मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को देगा तोहफा, मिलेगी ईएसआई की सुविधा

खटाल हटाया, लेकिन ऊंचे व पक्के मकान क्यों छोड़ा : राजद

रेलवे की जमीन से केवल खटाल हटाये जाने पर राजद नेता बैजू यादव ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे को क्या सिर्फ खटाल से परेशानी थी, जबकि वहीं इंदिरा कॉलोनी नाम से पूरी बस्ती बसी है, जिसमें पक्के व ऊंचे दोमंजिला भवन बने हुए हैं, उसे क्यों छोड़ दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही