Search

 
 
 

Adityapur : गुमटी बस्ती में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 56 घर जमींदोज

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रेलवे प्रशासन ने तीन नोटिस जारी करने के बाद शुक्रवार को आदित्यपुर गुमटी बस्ती में रेलवे के जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया. इस दौरान 56 चिन्हित मकानों को तोड़ने का काम शुरू हुआ. बता दें कि रेलवे आदित्यपुर में फोर्थ लाइन बिछाने के साथ स्टेशन को अपग्रेड करने में जुटी है. चूंकि आदित्यपुर भविष्य में टाटानगर का सैटेलाइट स्टेशन के रूप में जाना जाएगा. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यहां रेलवे का शेड निर्माण होना है. हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार की भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. रेलवे की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे. सारे अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया था. जिस वजह से अतिक्रमणकारी स्वत: ही अपने अतिक्रमण को हटाने में जुटे रहे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-voters-made-aware-through-cycle-rally/">Chaibasa

: साइकिल रैली से वोटरों को किया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही