Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांग्रेस का राजभवन घेराव 13 मार्च को, जिले से शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सुवर्णरेखा परियोजना के ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स स्थित निरीक्षण भवन में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम ने और संचालन कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने किया. बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता आयोजित कर नेताओं ने बताया कि अडानी ग्रुप के मुद्दे को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई है. देश में आर्थिक संकट गहराने पर विमर्श किया गया और अडानी ग्रुप को जिस भी वित्तीय संस्थान से ऋण दिए गए हैं उसकी जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने पर रणनीति बनी. इसके अलावा गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि आदि को लेकर भी चर्चा हुई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mock-drill-done-to-deliver-mid-day-meal-from-centralized-kitchen-to-schools/">चाईबासा

: केन्द्रीयकृत रसोई से मिड डे मील स्कूलों तक पहुंचाने के लिए हुआ मॉक ड्रील

कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुआ मंथन

इन सारे मुद्दों को लेकर 13 मार्च को राजभवन घेराव करने का निर्णय प्रदेश कमेटी ने लिया है. कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले से करीब 1000 कार्यकर्ता शामिल होंगे. सभी प्रखण्ड से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं. इसी को लेकर जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनी. प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रानी कलुण्डिया, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेम्ब्रम, राजनगर प्रखंड के अध्यक्ष मोतीलाल गौड़, खिरोद सरदार, गंभीर सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, रामशंकर पांडेय, मीरा तिवारी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही