Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बिजली की झटके से 40 फीट उपर से गिरा राज मिस्त्री, हालत गंभीर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में लाल बिल्डिंग चौक के पास लाल बिल्डिंग (लक्ष्मी नारायण कपड़ा दुकान) पर बगैर सेफ्टी बेल्ट लगाए काम कर रहे राजमिस्त्री मो. साहिद (27 वर्ष) हाईटेंशन बिजली तार के झटके से करीब 40 फीट उपर से नीचे गिर कर घायल हो गए. इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गये हैं. गनीमत रही कि वह बगल के दुकान के उपर लगे तिरपाल पर गिरे वरना उसकी मौके पर ही मौत हो सकती थी. स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके वजह से घंटों विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mindi-demands-re-election-of-cgpc/">जमशेदपुर

: मिंदी ने सीजीपीसी का चुनाव दोबारा कराने की मांग की

मामले की जांच कर बिल्डिंग मालिक पर की जाएगी कार्रवाई

लोगों के आग्रह पर बिजली विभाग ने घंटों बाद बिजली लाइन चालू की. बिजली विभाग के प्रभारी एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर बिल्डिंग मालिक पर कार्रवाई की जाएगी. जबकि थानेदार राजन कुमार ने कहा कि बगैर सेफ्टी बेल्ट मजदूरों से ऊंची जगह पर काम करवाना गैरकानूनी है, मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि उक्त बिल्डिंग में पिछले तीन महीने से बगैर सेफ्टी बेल्ट लगाए मजदूरों से काम लिया जा रहा है. स्थानीय लोगों द्वारा बार- बार बिल्डिंग मालिक सुरेश अग्रवाल को सेफ्टी बेल्ट का उपयोग करवाने को लेकर अगाह करने के बाद भी बिल्डिंग मालिक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इससे लोगों में उनके प्रति रोष है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही