Search

 
 
 

आदित्यपुर : रजक समाज ने होली मिलन समारोह में स्वच्छ समाज निर्माण का लिया संकल्प

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी कैंपस के पीछे स्थित को-ऑपरेटिव सोसायटी कार्यालय में रजक समाज की ओर से रविवार को देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी. इस मौके पर जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा देवी ने कहा कि होली खुशियां बांटने का पर्व है. आज के दिन हमलोगों को बेहतर समाज निर्माण का संकल्प लेना चाहिए तभी होली का यह त्योहार सार्थक साबित हो सकता है. समारोह में जमशेदपुर रजक समाज के पूर्व अध्यक्ष गोपाल रजक, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सुरेन्द्र प्रसाद और आयोजन समिति के दुर्गा राम बैठा सहित समाज के अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-villagers-of-rupushkundi-are-forced-to-live-in-darkness-for-four-days/">चाकुलिया

: चार दिन से अंधेरे में रहने को विवश है रूपुषकुंडी के ग्रामीण

ये थे उपस्थित

होली मिलन समारोह में मनोज रजक, अवधेश रजक, सुरेश रजक, बच्चू रजक, नित्यानंद, विरेन्द्र रजक, प्रमोद रजक, पूनम देवी, सुलेखा देवी, ममता देवी, रीना देवी, बरखा रानी, श्रुति कुमारी, अन्नु कुमारी, पूजा देवी, प्रिया कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में रजक समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jeen-matas-court-will-be-decorated-in-sakchi-bengal-club-on-march-19-2/">जमशेदपुर

: 19 मार्च को साकची बंगाल क्लब में सजेगा जीण माता का दरबार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही